जमशेदपुर, मार्च 3 -- पटमदा: पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला के सभागार में प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी सोमवार को कॉलेज परिवार की ओर से बड़े ही धूमधाम से बसंत उत्सव मनाया गया। उत्सव का शुभारम्भ प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो, व्याख्याता बिश्वनाथ महतो, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. गौतम गोराई, शाश्वती महतो ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सभी को आबीर गुलाल लगाकर बधाई दी गई। स्वागत भाषण कॉलेज के कला संस्कृति विभाग के प्रभारी शाश्वती महतो ने किया। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो, बिश्वनाथ महतो, डॉ. गीता चक्रवर्ती, श्रीकांत मांझी, डॉ. शालीग्राम मिश्रा व चन्द्रशेखर महतो ने वसंत उत्सव पर अपना- अपना भाषण प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं में देवज्योति दत्त ने कविता पाठ किया, रेणुका सिंह, स्वपना गोप, भद्राबती महतो के मनमोहक नृत्य ने सबको ...