जमशेदपुर, अगस्त 9 -- शुक्रवार देर रात नक्सलियों के खिलाफ एसएसपी एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर छापेमारी की गई। बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम दलमा के कोंकाधासा में सर्च अभियान चला रही थी। कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में दूसरी टीम बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा क्षेत्र में सक्रिय थी। पटमदा थाना प्रभारी के नेतृत्व में तीसरी टीम गोबरघुसी एवं जोड़सा पंचायत क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही थी। सूत्रों के अनुसार, पातीपानी एवं बांदरजलकोचा से एक-एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों से नक्सली दस्ते की गतिविधियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- नक्सलियों के मददगारों के बारे में मिली पुलिस को जानकारी पटमदा पुलिस की टीम दो महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की योजना बना रही थी, ले...