जमशेदपुर, जून 17 -- पटमदा के बडडीह स्थित बामनी टोला के पास बुधवार सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे उस पर सवार दो दिव्यांग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल आगुईडांगरा और गोबरघुसी गांव के निवासी हैं तथा जमशेदपुर में आयोजित दिव्यांगजन कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पटमदा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को माचा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में एक घायल का पैर टूट गया, जबकि दूसरे को भी गंभीर चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- सुंदरनगर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...