जमशेदपुर, फरवरी 18 -- पटमदा: पटमदा प्रखंड अंतर्गत खेरुआ पंचायत के बामनी टोला बड़डीह से कुंदरुकोचा होते हुए गोबरघुसी तक पीसीसी सह कालीकरण पथ निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया। बुधवार को सुबह बड़डीह के पास विरोध करते हुए पीसीसी ढलाई के कार्य को बंद करवा दिया गया। ग्रामीणों ने भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए इसमें सुधार होने तक काम बंद रखने को कहा। सूचना पाकर पहुंचे पटमदा के जिला पार्षद प्रदीप बेसरा एवं भाजपा के पटमदा मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल ने ग्रामीणों से जानकारी ली। जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने विभागीय कनीय अभियंता शिशिर कुमार से दूरभाष पर बात करते हुए मामले की जानकारी दी एवं कहा कि सोम- मंगलवार को जो ढलाई का कार्य हुआ है उसमें घटिया कंपनी का सीमेंट उपयोग किए जाने की वजह से आज तीसरा दिन होने ...