जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- पटमदा की लच्छीपुर पंचायत के नहचीबेड़ा गांव स्थित मां ईंट भट्ठा में फूड प्वाइजनिंग की घटना में मजदूरों समेत करीब 60 लोग प्रभावित हुए। सूचना मिलते ही शुक्रवार को पटमदा सीएचसी की मेडिकल टीम पहुंची और बीमार मजदूरों एवं ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह स्वयं भट्ठा पहुंचकर एक-एक मरीज से मिले और हालचाल जानकर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। जांच के दौरान अधिकांश मरीजों की स्थिति नियंत्रित पाई गई। टीम ने 52 मरीजों को ओआरएस पाउडर सहित जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई और सभी को कुछ दिनों तक उबला हुआ पानी पीने की हिदायत दी। बताते हैं कि बांग्ला नववर्ष पर बुधवार को भट्ठा मालिक द्वारा वितरित चना-गुड़ का सेवन करने के बाद मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई थी। यह भी पढ़ें- गर्म हवा की थपेड़ों ने किया बेहाल, पारा 42 पार इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.