पटमदा की शिक्षिका को गुवाहाटी में मिला सम्मान
जमशेदपुर, अगस्त 13 -- असम के गुवाहाटी में मंगलवार को संपन्न 21 दिवसीय सीसीआरटी ओरिएंटेशन कार्यक्रम में 16 राज्यों के शिक्षकों ने भारतीय कला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। झारखंड से प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, पटमदा की प्रधान शिक्षिका डॉ. प्रियंका झा ने इसमें सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के समापन पर उन्हें प्रोत्साहन पत्र देकर सम्मानित किया गया। पटमदा प्रखंड से प्रशिक्षण के लिए चयनित होने वाली डॉ. प्रियंका झा एकमात्र शिक्षिका रहीं। इस दौरान बैंबू आर्ट, टेराकोटा, वेस्ट मैनेजमेंट, लोकगीत समेत भारतीय कला-संस्कृति की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। झारखंड की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को भी कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भी उन्होंने सहभागिता की। डॉ. झा ने कहा कि प्रशिक्षण से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.