जमशेदपुर, मई 30 -- कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज गुरुवार को पटमदा के बेलटांड़ स्थित मस्जिद में सुबह 7 बजे पढ़ी गई। इसमें मुख्य रूप से सेक्रेटरी शेख यूनुस, शेख मैनुल, खादिम अंसारी, राहुल अंसारी, शेख मफीज, मोहम्मद महमूद, शेख नवाज, मोहम्मद नाजिर, शेख रहीम, शेख साजिद, शेख शमीम, शेख मनसूर, शेख गुलजार एवं शेख ऐनुल समेत बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद थे। नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से निकले मुस्लिम समुदाय के लोगों को पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता ने बकरीद की बधाई दी। इस दौरान शांतिपूर्वक त्योहार संपन्न कराने के लिए बेलटांड़ बाजार में पुलिस के जवान तैनात रहे और थाना प्रभारी क्षेत्र में गश्त करते नजर आए। यह भी पढ़ें- बकरीद नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की और अमन शांति की दुआ मांगी इसके अलावा कमलपुर थाना क्षेत्र के कुमीर, दांदूडीह एवं ब...