जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर स्टंटबाजी के चक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना मंगलवार को शाम करीब 8 बजे बामनी गांव के सबर टोला के पास की है। दोनों युवक पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सारी टोला मोहनपुर के निवासी हैं और राइडर बताए जाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम को दोनों पटमदा से अपने घर की तरफ जा रहे थे कि दुर्घटनाग्रस्त हो गए। पुलिस ने दोनों को पहले पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई, उससे 500 मीटर दूर यह घटनास्थल है। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.