जमशेदपुर, जुलाई 20 -- 108 एंबुलेंस में करीब 10 किमी जर्जर सड़क से अस्पताल ले जाते समय 65 वर्षीय संतोष कुंभकार की शनिवार को रास्ते में ही मौत हो गई। पटमदा प्रखंड के जोड़सा निवासी संतोष कुंभकार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोपहर करीब 1.50 बजे 108 एंबुलेंस से माचा स्थित सीएचसी अस्पताल ले जाया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, लेकिन एंबुलेंस में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं थी। इस दौरान रास्ते में एंबुलेंस का चक्का भी फट गया, हालांकि चालक ने वाहन को उसी अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। इस बीच मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई और उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि यदि एंबुलेंस में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था होती और वाहन तकनीकी रूप से फिट होता तो संभवतः मरीज की जान बचाई जा सकती थ...