पटमदा : आंधी से कई जगहों पर उखड़े पेड, आवागमन रहा ठप
जमशेदपुर, मई 17 -- शुक्रवार शाम करीब 5 बजे आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने पटमदा व बोड़ाम क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के कारण टाटा-पटमदा मुख्य सड़क समेत कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। पटमदा थाना से लगभग 500 मीटर दूर अगाढ़ा पुलिया के समीप पलाश का एक विशाल पेड़ मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलते ही झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। त्वरित पहल करते हुए जेसीबी मशीन मंगाई गई, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद सड़क से पेड़ हटाकर यातायात बहाल कराया गया।आंधी की चपेट में आकर घर क्षतिग्रस्तइधर, तेज तूफान का असर ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला। ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.