जमशेदपुर, फरवरी 16 -- पटमदा। रविवार शाम करीब 8 बजे टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर धूसरा आवासीय विद्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में एक दंपती घायल हो गए। जादूगोड़ा मूल निवासी जयदेव सिंह (40 वर्ष) और उनकी पत्नी काजल सिंह (35 वर्ष) शाम को चिटाबुरु स्थित मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के बाद पैदल अपने रिश्तेदार रतन सिंह के पगदा टोला, कुसुमडीह स्थित घर जा रहे थे। सड़क पर पटमदा से जमशेदपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार युवक समेत तीनों सड़क पर गिर गए। घटना के बाद बाइक चालक किसी तरह उठकर बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंचे झामुमो नेता हरिहर सिंह ने पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत को सूचित किया और घायलों को तत्काल माचा स्थित सीएचसी अस्पताल भेजा। बताया गया कि घायल जयदेव सिंह जमशेदपुर में अपने परि...