जमशेदपुर, जून 9 -- पटमदा थाना क्षेत्र के लोवाडीह गांव में रविवार दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित दुकान में घुस गई। हादसे में दुकानदार को भारी नुकसान हुआ, जबकि दुकान में मौजूद दो बच्चों समेत दुकानदार सुकु महतो बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया, कार सवारों को बंधक बना लिया और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर के पास एक बाइक को टक्कर मारने और बाइक सवारों के साथ कथित मारपीट करने के बाद कार जमशेदपुर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान लोवाडीह गांव में अनियंत्रित होकर पहले एक चाय दुकान के बाहर लगे खंभे से टकराई और फिर एक जनरल स्टोर में जा घुसी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त...