बदायूं, जून 24 -- पटपरागंज में बने एमआरएफ सेंटर पर दोबारा कचरा डालने से एक बार फिर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीण फिर से इसके विरोध में आ गए हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए एमआरएफ सेंटर बंद करने की मांग की है। मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान गांव के ही मनोज कुमार शाक्य ने बताया कि पटपरागंज गांव में उझानी नगर पालिका द्वारा एमआरएफ केंद्र बनाया गया था, ताकि वहां पर कचरे का निस्तारण हो सके, लेकिन वह अभी तक चालू नहीं हो सका। जहां नगर पालिका सड़ा गला कचरा एकत्रित कर ढेर लगा रही है। जिससे उठने वाली दुर्गंध से आसपास के गांव वालों का जीना दूभर हो गया है। यह भी पढ़ें- कचरा प्लांट से फैली दुर्गंध, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार एक वर्ष पूर्व ग्रामीणों के विरोध पर डीएम ने डंपिंग ग्राउंड बंद कर दिया था। जिस पर नगर पालिका ने फिर ...