जहानाबाद, दिसम्बर 9 -- जहानाबाद, निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री रवि शेखर ने पटना से जमशेदपुर आने जाने वाली वन्देभारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20894 और 20893 का ठहराव जहानाबाद में कराने की मांग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की है। उन्होंने कहा कि पटना- जमशेदपुर वंदे भारत ट्रेन का जहानाबाद में ठहराव नहीं होने से परेशानी हो रही है। यहां के हजारों की संख्या में लोग जमशेदपुर शहर सहित सिन्हभूम प्रमंडल में प्रवासन कर रहे है। ट्रेन का ठहराव नहीं होने से जहानाबाद के नागरिकों को आवागमन में घोर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पटना- गया रेल मार्ग से जमशेदपुर जाने के लिए वन्दे भारत एक्सप्रेस ही एकमात्र ट्रेन है जिसका भी ठहराव जहानाबाद स्टेशन पर नहीं हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं डीआरएम दानापुर से जहानाबाद क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.