पटना, मई 12 -- पटना से हावड़ा और हावड़ा से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव 15 मई से जमुई स्टेशन पर होगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। हालांकि अब तक समय सारणी नहीं आया है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत सुबह 8:00 बजे पटना जंक्शन से खुलती है, जो 9:28 बजे लखीसराय पहुंचती है। यह ट्रेन 9:48 बजे जमुई स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी में 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत हावड़ा से शाम 3:50 में खुलती है और 6:57 में जसीडीह पहुंचती है। इसका ठहराव जमुई स्टेशन पर रात के 8:15 बजे होगा। यह भी पढ़ें- पटना-हावड़ा वंदे भारत का जमुई स्टेशन पर ठहराव 15 से हालांकि रेलवे बोर्ड से समय सारणी आने के बाद ही वास्तविक ठहराव की जानकारी मिलेगी। 15 मई को रेलवे द्वारा जमुई स्टेशन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ...