खगडि़या, अगस्त 23 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडल परिसर स्थित व्यवहार न्यायालय में कर्मचारियों के आवासीय भवन निर्माण का शुभारंभ पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक कुमार ने शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर निर्माण से जुड़े शिलापट्ट का अनावरण हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक कुमार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश राजेश कुमार बच्चन ने नारियल फोड़ कर किया। बताया गया कि इस भवन का निर्माण 13 करोड़ 85 लाख 72 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम से पहले, न्यायमूर्ति आलोक कुमार का व्यवहार न्यायालय परिसर पहुंचते ही गोग़री व्यवहार न्यायालय के सब- जज गौतम कुमार, गोगरी एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर सहित कई न्यायिक अधिकारी और पदाधिकारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: पटना हाईक...