पटना, अप्रैल 2 -- पटना हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के एक जज पर सख्ती दिखाई है। दरअसल पटना उच्च न्यायालय ने ट्रायल कोर्ट के जज के उस फैसले पर नाराजगी जाहिर की है जिसमें हत्या के एक मामले में बयान के आधार पर 5 लोगों को सजा सुनाई गई थी। इसी के साथ अदालत ने सभी पांचों को इस हत्याकांड से बरी भी कर दिया गया है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के जज पर सख्ती बरतते हुए उनके आपराधिक मामलों की सुनवाई करने पर रोक भी लगा दी है। दरअसल यह पूरा मामला मनरेगा में कार्यरत जूनियर इंजीनियर (जेई) उज्ज्वल राज हत्याकांड में ट्रायल कोर्ट द्वारा दिए फैसले से जुड़ा हुआ है। पटना हाईकोर्ट ने उज्ज्वल राज हत्याकांड के सभी आरोपितों को बरी कर दिया। न्यायमूर्ति बिबेक चौधरी और न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा के खंडपीठ ने साक्ष्यों में गंभीर त्रुटि बताते हुए सभी को बरी करने का आदेश सुनाया।...