सीतामढ़ी, अप्रैल 13 -- सीतामढ़ी। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने सोमवार को सीतामढ़ी पहुंचकर सिविल कोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय परिसर में न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद न्यायाधीश ने सिविल कोर्ट के नवनिर्मित न्यायिक बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया। उन्होंने कोर्ट में कार्यवाही फाइलों के रखरखाव, साफ-सफाई और अधिवक्ताओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उसके बाद उन्होंने कई न्यायालयों में बैठ कर न्यायिक अधिकारियों के न्यायिक कार्यों का अवलोकन किया। अदालती कार्रवाई के निरीक्षण के बाद मुख्य न्यायाधीश जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय गए। यह भी पढ़ें- पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिविल कोर्ट का किया निरीक्षण मुख्य न्यायाधीश के साथ पटना उच्च न...