इटावा औरैया, मार्च 14 -- इटावा, संवाददाता । पटना स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में उस समय अफरा तफरी मच गयी जव एक नही बल्कि दो बार फायर अलार्म बजने लगा। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन को पहले साम्हो और बाद में भरथना रेलवे स्टेशन पर रोककर बारीकी से जांच पड़ताल की गई। भरथना स्टेशन पर तैनात टेक्नीशियन स्टाफ ने जांच कर फायर अलार्म सिस्टम को ठीक किया, तब जाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक दोनों स्टेशनों पर ट्रेन खड़ी रही। शुक्रवार सुबह गाड़ी संख्या 03215 पीएनबीई द स्पेशल ट्रेन जैसे ही साम्हो रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी एसी कोच एम-6 में अचानक फायर अलार्म बजने लगा। लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को साम्हो रेलवे स्टेशन पर रोककर जांच कराई, लेकिन वहां कोई गड़बड़ी नहीं मिली और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.