राहुल सिंह, मई 29 -- Bihar News Today: बिहार के नवगछिया अंतर्गत झंडापुर थाना क्षेत्र से एक बेहद डराने वाली खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर स्थित बजरंगबली चौक के समीप शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे पटना से सिलीगुड़ी जा रही एक स्लीपर एसी बस अचानक धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते आग की गगनचुंबी लपटों ने पूरी बस को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते पूरा कोच जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। रात के सन्नाटे में हुई इस खौफनाक घटना के बाद नेशनल हाईवे पर अचानक भगदड़ और भारी अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।रिम टकराने से टायर में भड़की आग प्राप्त जानकारी के अनुसार, लग्जरी एसी बस यात्रियों को लेकर पटना से सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) की ओर जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही बस झंडापुर के बजरंगबली चौक के पास पहुंची, अचानक बस के दाहिने तरफ का र...