पटना से सटे बाढ़ में महिला से सरेआम हैवानियत, कपड़े फाड़ रेप की कोशिश का आरोप
पटना, अक्टूबर 12 -- पटना से सटे बाढ़ में एक महिला से सरेआम दरिंदगी हुई। महिला का आरोप है कि दरिंदे ने उनके कपड़े फाड़ दिए और रेप की कोशिश की है। बाढ़ में भदौर थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 वर्षीया कोचिंग संचालिका के साथ एक युवक ने सरेआम मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास किया। बाद में पीड़िता की बहन ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो युवक धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने भदौर थाने में पूर्व छात्रअरबाज के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक साल पहले अरबाज की बहन उसके यहां पढ़ने आती थी। क्लास के दौरान वह अन्य लड़कियों के साथ गलत हरकत करने लगा। कई बार छात्राओं ने इसकी शिकायत की। चेतावनी देने के बाद भी वह नहीं सुधरा तो उसे कोचिंग में निकाल दिया। इससे नाराज अरबाज ने ट्यूशन सेंटर बंद करा देने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.