गोपालगंज, जनवरी 28 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। श्रीपुर थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव निवासी शिवजी साह के 35 वर्षीय पुत्र शंभु कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वह पटना स्थित एक विदेश भेजने वाली कंपनी में इंटरव्यू देकर हाजीपुर-फुलवरिया पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहा था। इस दौरान उसने बथुआ बाजार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। ट्रेन गतिशील होने के कारण उतरते समय उसका जैकेट ट्रेन के गेट में फंस गया। जिससे वह संतुलन खो बैठा और ट्रेन के नीचे गिर गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर श्रीपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जीआरपी थावे को सूचित किया। हालांकि बथुआ बाजार को रेलव...