मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर। पटना से 10 दिन पहले लापता हुई 16 वर्षीया नाबालिग छात्रा को बुधवार को काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा पोखरियापीर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने उसके साथ रह रहे युवक को भी हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान परिजनों ने लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया। छात्रा परिवार के साथ जाने को तैयार नहीं थी और युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। बाद में परिजनों ने उसे समझाया और दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। पुलिस के अनुसार, छात्रा की युवक से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। परिवार ने पुलिस की मदद से लोकेशन ट्रेस कर उसे बरामद कराया और फिर पटना ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...