पटना से मुजफ्फरपुर एक घंटे में, रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर NCRTC ने शुरू किया काम; रूट का हो रहा अध्ययन
वरीय संवाददाता, अक्टूबर 4 -- पटना से मुजफ्फरपुर का सफर एक घंटे से भी कम समय में पूरा होगा। दोनों शहरों के बीच रैपिड रेल का जाल बिछाने पर काम शुरू हो गया है। कई बड़ी परियोजनाओं का खाका तैयार करने वाले NCRTC को वैकल्पिक विश्लेषण रिपोर्ट (एएआर) एवं विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का जिम्मा दिया गया है। NCRTC की टीम ने सप्ताह भर पहले काम शुरू कर दिया। उसकी टीम शुरुआती चरण में रैपिड रेल के मार्ग पर यात्रियों की संभावित संख्या का अध्ययन करेगी। फिर उसी के आधार पर ट्रेन का रूट तय किया जाएगा। दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर मुजफ्फरपुर से पटना के बीच हाजीपुर के रास्ते सेमी हाई स्पीड रेल सेवा चलाने की योजना है। इसके लिए अलग से आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर बनाया जाएगा। सेमी हाई स्पीड रेल आधारित यह ट्रांजिट सेवा क्षेत्रीय परिवहन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.