पटना से बेगूसराय समेत 4 शहरों के बीच रैपिड ट्रेन, एम्स का विस्तार; सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले
पटना, जुलाई 8 -- बिहार की राजधानी पटना से 4 शहरों के बीच रैपिड रेल चलाई जाएगी। सम्राट कैबिनेट ने चार रूट पर रैपिड ट्रेन चलाने के लिए डीपीआर तैयार करने की मंजूरी दे दी है। पटना से मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, आरा और गयाजी के बीच इन चार अलग-अलग रूट पर रैपिड रेल चलाई जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। सम्राट कैबिनेट ने अन्य कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई है। पटना एम्स का विस्तार किया जाएगा। साथ ही 3 जिलों में केंद्रीय विद्यालयों के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को खुद राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने कहा कि बिहार में आधुनिक एवं तीव्र सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.