पटना, जनवरी 28 -- बिहार के विभिन्न शहरों से ओडिशा के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। इनका परिचालन बिहार से झारखंड होकर ओडिशा तक किया जाएगा। इससे तीनों ही राज्यों के लोगों को सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग ने पटना, भागलपुर, गयाजी, दरभंगा समेत राज्य के अन्य शहरों से ओडिश के लिए बस रूट तय कर लिए हैं। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। पटना से पुरी, भागलपुर से राउरकेला समेत अन्य रूट पर बसों का संचालन जल्द शुरू होने की संभावना है। परिवहन विभाग के अनुसार, पटना से भुवनेश्वर, पुरी, रायरंगपुर, बालासोर और झारसुगुड़ा के लिए सीधी बस चलेंगी। वहीं, भागलपुर से राउरकेला और पुरी के लिए बस चलाई जाएंगी। इसी तरह, दरभंगा से रायरंगपुर, राउरकेला और संबलपुर के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। मुजफ्फरपुर से राउरकेला के लिए सीधी बस मिलेगी। गयाजी से क्योंझर, सुंदरगढ़, पुरी, रायरंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.