पटना से नीरज ही लड़ेंगे, अनंत सिंह नहीं माने? MLC चुनाव में जदयू से किस-किस का टिकट फाइनल
पटना, सितम्बर 12 -- बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव में पूर्व सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में संभावित उम्मीदवारों पर मंथन जारी है। बताया जा रहा है कि दो सीटों पर पार्टी ने टिकट करीब-करीब फाइनल कर दिए हैं। हालांकि, औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। पटना स्नातक सीट से मौजूदा एमएलसी एवं पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। खास बात यह है कि मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नीरज के खिलाफ बगावती तेवर अपनाते हुए इस सीट से दावेदार अनुज सिंह को समर्थन दे दिया है। पार्टी ने अनंत और नीरज के बीच सुलह की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रही। अगर अनुज पटना स्नातक सीट से निर्दलीय लड़े, तो अनंत सिंह का क्या स्टैंड रहेगा यह देखना दिलचस्प होगा।तिरहुत से अभिषेक झा संभावित उम्मीदवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.