सासाराम, मई 4 -- बिक्रमगंज, हिटी। नासरीगंज थाना क्षेत्र के पिपरडीह निवासी व पवनी पंचायत के मुखिया विजय भगवान तिवारी उर्फ बादशाह तिवारी के छोटे पुत्र बिहार पुलिस के जवान 27 वर्षीय आनंद राज तिवारी की हृदय गति रूकने से मौत हो गई। वे वर्तमान में सीएम सुरक्षा बल में पटना में तैनात थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पिपरडीह गांव में मातम पसर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...