मोतिहारी, अप्रैल 5 -- सुगौली,निसं। पुलिस ने पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र के गोदाम से करीब पचास लाख रुपए मूल्य का चोरी हुआ बिजली का समान सुगौली से बरामद किया है। मामले में पटना पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से रविवार को छापेमारी कर सुगौली मुख्य बाजार स्थित महावीर इलेक्ट्रिक की दुकान और गोदाम से सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने चोरी के बिजली के सामान के साथ दुकान मालिक नेहाल कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र निवासी केदार कुमार अग्रवाल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि एक अप्रैल को उनकी छोटी पहाड़ी स्थित गोदाम महावीर मार्केटींग में चोरी हुई थी। जिसका रिकॉर्डिंग गोदाम में लगे कैमरे में रिकार्ड हुई है।बाद में चोरों ने सीसीटीवी का वायर निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी ...