नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Bihar News: बिहार की राजनीति में अपनी धमक बढ़ा रहे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर विपक्ष पर करारा हमला बोला है। संसद के विशेष सत्र और महिला आरक्षण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच चिराग ने साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि यह बिल कोई चुनावी स्टंट नहीं, बल्कि आधी आबादी को उनका हक देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह भी पढ़ें- मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर? अब तक 4 की मौत; परिजनों को झुठला रही पुलिस चिराग पासवान ने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जब नई संसद के उद्घाटन के समय महिला आरक्षण बिल लाने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया था, तब विपक्ष ने इसे महज एक 'शो' करार दिया था। उन्होंने कहा, "विपक्...