पटना, अक्टूबर 1 -- बिहार की राजधानी पटना से सोनपुर के बीच रोपवे का निर्माण कार्य पांच महीने में शुरू हो जाएगा। रोपवे बनने के बाद लोग पटना से गंगा नदी क ऊपर से होकर सीधे हरिहरनाथ, सोनपुर तक पहुंच सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बिहार इन्वेस्टर मीट में यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। रोपवे बनने से पर्यटन को मजबूती मिलेगी। सीएम ने उद्यमियों से बिहार में निवेश का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उद्योगों को सरकार सभी जरूरी सुविधाएं और पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी। सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के ताज होटल में आयोजित बिहार इन्वेस्टर मीट को संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पर्यटन के क्षेत्र में कई काम...