मधुबनी, फरवरी 27 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि।बेनीपट्टी थाना के चहुटा गांव से अपहृत महिला अम्बिका देवी संग अपहर्ता बेहटा अम्बेडकर चौक के जितेंद्र कुमार साह को पटना से आयी पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पटना से आयी पांच सदस्यी पुलिस टीम की नेतृत्व कर रही एसआई चंदा कुमारी ने बताया कि महिला के पति श्याम कुमार ने पटना जिला के आलमगंज थाना में एफआईआर दर्ज कराया था कि उनकी पत्नी को आरोपित ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। दिये गये आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में बेनीपट्टी पहुंची। बताया कि मोबाइल लोकेशन पर रात में अनुमंडल अस्पताल के निकट रहे एक निजी क्लिनिक में छापेमारी की गई जहां से दोनों को बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...