देवघर, मई 29 -- शहर के शिवगंगा के पश्चिमी तट अवस्थित नेहरू पार्क पार्किंग में पटना के श्रद्धालुओं की गाड़ी से 16 बैग चोरी कर ली गई। घटना गुरुवार सुबह की बतायी गयी है। चोरी गए बैग में लैपटॉप, महंगे मोबाइल, नकदी समेत अन्य कीमती सामान सहित दस्तावेज थे। चोरी गए सामानों की कीमत 10 से 12 लाख रुपए के आसपास आंकी गयी है। वहीं बस से चोरी की घटना के बाद श्रद्धालुओं ने पार्किंग में हंगामा करते हुए गाड़ी के ड्राइवर पर भी आरोप लगाया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में भी जुट गई। जानकारी के अनुसार, पटना से एक कंपनी के 20 कर्मी बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। गाड़ी को नेहरू पार्क की पार्किंग में लगाकर सभी लोग अपना सारा सामान गाड़ी में ही रखकर पूजा करने बाबा मंदिर गए। जब पूजा कर वापस लौटे तो बस में रखी 20 में से 1...