पटना, फरवरी 17 -- बाइपास थाना के बेगमपुर स्थित प्राचीन जल्ला हनुमान मंदिर में रह रहे भंडारी ने अपने कमरे में फंदा डालकर जान दे दी। मृतक की पहचान बक्सर निवासी 32 वर्षीय राम मंगल राम के रूप में हुई है। वह मंदिर में रसोईया और भंडारी का काम करता था। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मंदिर प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना दी गयी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और कमरे से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को भेजी गयी है। परिवार के आने के बाद से ही मामला स्पष्ट होगा। कमरे से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची। पुलिस हर पहलु पर छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.