पटना, जनवरी 8 -- पटना सिटी में धार्मिक जुलूस में अवैध हथियार यानि कट्टा का प्रदर्शन कर रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो कट्टा और छह गोलियां बरामद मिली है। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली कि एक धार्मिक जुलूस में कुछ युवक अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते हुए चल रहे हैं। इसके बाद खाजेकलां थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही धार्मिक जुलूस में शामिल तीन बदमाश भागने लगे। पुलिस ने खेदड़कर मोहम्मद छोटू को पकड़ लिया। जिसकी तलाशी लेने पर एक कारतूस बरामद हुआ। जबकि दो बदमाश भीड़ में भाग गए। छोटू की निशानदेही पर उसके घर से एक कट्टा और तीन कारतूस बरामद हुए। वहीं, पुलिस को पूछताछ के दौरान छोटू ने मोहम्मद सद्दाम और मोहम्मद सारिक बताया। पुलिस टीम ने छापेमारी कर फरार द...