पटना, फरवरी 1 -- आलमगंज थाना क्षेत्र के कंटाही घाट के पास बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के गायघाट, खड़ा कुआं निवासी मुनटुन पांडे के 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। गंगा के किनारे कंटाही घाट के पास झाड़ी में युवक का शव होने की सूचना पर शनिवार की सुबह आलमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया। युवक के शरीर व चेहरे पर धारदार हथियार के जख्म थे। घटना की जानकारी होते ही मौके पर डीएसपी राजकिशोर सिंह व आलमगंज थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर टीम के साथ पहुंचे और छानबीन शुरु की गयी। छानबीन के दौरान ही युवक की पहचान की गयी। मृतक के परिजनों का कहना था कि अंकित शुक्रवार की शाम को घर से निकला था, जो वापस नहीं ...