पटना, जनवरी 4 -- पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में बुधवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैराज पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले का मकसद जान से मारने से ज्यादा इलाके में दहशत फैलाना लग रहा था। गैराज संचालक मो. खुर्शीद आलम उर्फ पिंटू ने बताया कि वे अपने एक कर्मचारी सरफराज के साथ गैराज के बाहर बैठे हुए थे, तभी अचानक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां धमके। दोनों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर गमछा बांध रखा था। आते ही उन्होंने बिना कुछ कहे गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। बदमाशों ने करीब पांच से छह राउंड फायरिंग की, जिसे देखकर पिंटू और सरफराज ने किसी तरह गैराज के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद बदमाश पटना साहिब स्टेशन की तरफ तेजी से भाग निकले। घटना के बाद मौके पर पहुं...