पटना, दिसम्बर 27 -- पटना सहित सूबे के 17 शहर शनिवार को प्रदूषित हवा की चपेट में रहे। एक भी शहर की हवा खराब श्रेणी में नहीं रहीं। अररिया का वायु गुणवत्ता सूचकांक राज्य में सबसे अधिक दर्ज किया गया। वहीं पटना में एक्यूआई 128 रहा। स्वच्छ और संतोषजनक श्रेणी में भी किसी शहर की हवा दर्ज नहीं की गई। विशेषज्ञों के अनुसार पछुआ के प्रवाह की वजह से प्रदूषक वातावरण में कम एकत्रित हुए। इसके कारण प्रदूषित हवा के आंकड़ों में कमी आई है। पटना के सभी प्रदूषण निगरानी स्टेशनों में दर्ज आंकड़ों के अनुसार सभी जगहों पर प्रदूषित हवा की श्रेणी मध्यम स्तर की रही। शनिवार को भी अधिकतर शहरों में पीएम 2.5 एवं पीएम 10 की मात्रा मानक से ज्यादा रही। किन शहरों की क्या स्थिति रही अररिया 191, पटना 128, आरा 171, बेगूसराय 156, बेतिया 119, भागलपुर 124, बिहारशरीफ 108, छपरा 115, ...