पटना, जुलाई 28 -- नीट पेपर लीक के मद्देनजर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चले देशव्यापी छात्र आंदोलन के दौरान बिहार के 20 जिलों में दर्ज 64 केस वापस लेने का आदेश राज्य सरकार के महाधिवक्ता एसडी संजय ने जारी कर दिया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिन चले आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी और केंद्र सरकार के बीच 25 जुलाई को हुए समझौते की एक शर्त आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सारे केस वापस लेने की थी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद आंदोलन खत्म होने का ऐलान करते हुए सीजेपी ने कहा था कि सरकार ने सारी मांगें मान ली हैं। इस बीच बिहार के कई जिलों में आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों में लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव समेत करीब साढ़े तीन सौ लोग अरेस्ट किए गए। बीजेपी शासित अन्य राज्यों में भी ...