प्रधान संवाददाता, सितम्बर 3 -- संजय पांडेय, पटना। गंगा, सोन, पुनपुन और दरधा नदियों में बढ़ा जलस्तर बिहार के पटना जिले में तबाही मचाने लगा है। ग्रामीण दियारा इलाकों के साथ ही अब बाढ़ का पानी शहरी इलाके में घुसने लगा है। इससे हाहाकार की स्थिति बन गई है। लोगों के घरों में बाढ़ का पानी पहुंचने से कच्ची मिट्टी के मकान ध्वस्त हो रहे हैं। अलग-अलग पंचायतों में सैकड़ों एकड़ धान-मकई की फसलें डूब चुकी हैं। कई सड़कें बाढ़ में बहकर ध्वस्त हो गई हैं, लोगों का संपर्क टूट गया है, सैकड़ों की संख्या में लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। रोजी-रोजगार के साधन खत्म होने से दाना-पानी की मुश्किल हो गई है। मनेर से मोकामा तक हजारों परिवार ऊंची जगहों, रेलवे स्टेशनों, सड़कों, स्कूल व अन्य स्थानों पर शरण लेने को विवश हैं। कई जगहों पर प्रशासन से कोई सुविधा नहीं मिलने क...