नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- बिहार की राजधानी पटना में शहर के पॉश इलाके आयकर गोलंबर, डाकबंगला, छज्जूबाग, फ्रेजर रोड में जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। अगले साल के मार्च तक मंदिरी नाला सड़क जेपी गंगा पथ से जुड़ जाएगी। जेपी गंगा पथ से बांस घाट तक 600 मीटर फोर लेन सड़क बनेगी। काम शुरू है। इसके जुड़ने से लोगों को डाकबंगला, छज्जूबाग, फ्रेजर रोड, गांधी मैदान होकर जेपी गंगा पथ नहीं जाना होगा। बेली रोड से आ रहे लोग आयकर गोलंबर से मंदिरी नाला होते हुए जेपी गंगा पथ पहुंच जाएंगे। इससे इन सड़कों पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा। पीएमसीएच, गाय घाट, कंगन घाट, दीदारगंज सहित अन्य जगहों पर आने-जाने की सुविधा बढ़ जाएगी। मंदिरी, चीनाकोठी सहित कई मोहल्लों की सूरत बदल जाएगी। पथ निर्माण विभाग का लक्ष्य है कि अगले साल मार्च तक इसपर आवागमन शुरू कर दिए जाएंगे। मंदिरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.