पटना, मार्च 16 -- पटना वीमेंस कॉलेज के छात्र परिषद चुनाव 2026-27 का आयोजन सोमवार को हुआ। सुबह साढ़े नौ बजे से मतदान और शाम चार बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। नई छात्र परिषद की प्रीमियर अंग्रेजी विभाग की समीक्षा राज चयनित हुईं। वाइस प्रीमियर राजनीति विज्ञान की छात्रा आयुषी आर्या को चुना गया। चुनावी मैदान में कुल 18 उम्मीदवार थीं। 10 पदों के लिए चुनाव हुआ। नई छात्र परिषद के चुनाव का मतदान सुबह साढ़े नौ बजे से 11.30 बजे तक हुआ। मतदान में दूसरे वर्ष की तीन हजार छात्राएं शामिल हुईं। चुनाव इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब ने करवाया। मतदान की निगरानी के लिए समिति बनाई गयी थी। समिति में डॉ. सिस्टर सेलीन क्रास्ता एसी, विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग व सांस्कृतिक समन्वयक राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. विनिता प्रियदर्शी, क्लब की डॉ. सिस्टर नेल्सा एसी, डॉ. मंजुला सुशील...