पटना, जनवरी 28 -- पटना विवि के वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन बुधवार को पटना कॉलेज में शुरू हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक आलोक राज मौजूद थे। अध्यक्षता पीयू की कुलपति प्रोफेसर नमिता सिंह ने की। मौके पर डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर, पटना कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार, पटना विवि के स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. सुहेली मेहता और सचिव डॉ. दीप नारायण कुमार सहित विवि के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर डॉ. दीप नारायण कुमार ने खेलकूद समारोह की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत की। बुधवार को खेल आयोजनों में एथिलेटिक्स गतिविधि (पुरुष और महिला) सफलतापूर्वक संपन्न हुए। गुरुवार को शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के बीच क्रिकेट मैच होगा। इसके साथ ही शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी भाग ले...