हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 8 -- गंगा किनारे कई जगहों पर चार्जिंग प्वाइंट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसकी मदद से वाटर मेट्रोल के इंजन को परिचालन के दौरान चार्ज किया जा सकेगा। इसके साथ ही, पटना को वाटर मेट्रो की सौगात जल्द मिलेगी। पटना के गांधी घाट पर चार्जिंग प्वाइंट के निर्माण का काम अभी शुरू हुआ है। कंगन घाट और दीघा घाट पर भी इसका निर्माण होगा। शनिवार को पर्यटन विभाग ने बताया कि वाटर मेट्रो का यह सफर 10.5 किमी लंबा होगा। प्रथम चरण में गांधी घाट और गायघाट पर मुख्य पड़ाव होंगे। इसके बाद दूसरे चरण में हाजीपुर, सोनपुर में भी वाटर मेट्रो चलने की योजना है।वातानुकूलित होगी मेट्रो पर्यटकों के लिए दो पर्यावरण अनुकूल वाटर मेट्रो हाइब्रिड मोड में चलाई जाएंगी। आपातकालीन स्थिति के लिए 3-4 रेस्क्यू बोट रहेंगी। इन जहाजों में नई तकनीक की बैट्री का इ...