पटना, अप्रैल 11 -- पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि पटना रिंग रोड बिहार की सड़क सम्पर्कता में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। एनएचएआई की ओर से विकसित की जा रही इस परियोजना का क्रियान्वयन प्रधानमंत्री की ओर से घोषित बिहार पैकेज, भारतमाला परियोजना के तहत हो रहा है। मंत्री ने कहा कि पटना रिंग रोड आधुनिक इंजीनियरिंग और रणनीतिक योजना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसे राजधानी में यातायात के दबाव को कम करने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस परियोजना पर लगभग 15 हजार करोड़ खर्च होंगे। रिंग रोड की लंबाई 150 किमी है। 1350 वर्ग किमी क्षेत्र को घेरने वाली यह सड़क से नियोजित शहरी विस्तार का विस्तृत जोन तैयार होगा। पटना के अलावा सारण, गया, अरवल, भोजपुर, समस्तीपुर और वैशाली के बीच यह बेहतर सड़क सम्पर्कता प्रदान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.