पटना, मई 24 -- पटना विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में शनिवार को छात्रों के लिए नए रोजगारपरक और वोक्शनल कोर्सेज को मंजूरी दी गई। अब स्नातक के तीन या चार वर्षीय कोर्सेज के साथ छात्र ऑनलाइन मोड में वोकेशनल कोर्स कर सकेंगे। फोरेंसिक साइंस में मास्टर डिग्री कोर्स शुरू करने और पूर्व सैनिकों के लिए बैचलर ऑफ आर्ट्स इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।सीनेट में पास हुआ 498.80 करोड़ रुपये का घाटे का बजट सीनेट बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 498.80 करोड़ रुपये का घाटे का बजट भी पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने की। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. कामेश्वर पंडित ने बजट प्रस्तुत किया। फोरेंसिक साइंस में प्रस्तावित मास्टर डिग्री कोर्स में प्रत्येक बैच में 30 छात्रों का नामांकन होगा। विश्व...