पटना, मई 19 -- पटना यूनिवर्सिटी एक हॉस्टल में दो जिंदा बम मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। दोनों बम इकबाल छात्रावास में मिले हैं। इन्हें हॉस्टल के पीछे झाड़ियों में फेंका हुआ था। छात्रों के हॉस्टल में बम मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर तुरंत बम निरोधक दस्ता (बम सक्वॉयड) को बुलाया गया। स्क्वॉयड ने दोनों बम को निष्क्रिय कर दिया है। दोनों बम हॉस्टल में किसने रखे थे, इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इकबाल छात्रावास के अंदर बम छिपाए हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने हॉस्टल में आधी रात के बाद छापेमारी की और चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली गई। इसी दौरान छात्रावास के पीछे की तरफ झाड़ी में दो बम फेंके हुए पाए गए। दोनों बम जिंदा थे, इसलिए तुरंत बम स्क्वॉयड को बुलाकर उन...