नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- Girl Jumper from High Bridge: बिहार की राजधानी पटना में अशोक राजपथ स्थित डबल डेकर पुल से गुरुवार शाम करीब छह बजे एक युवती ने छलांग लगा दी। हालांकि नीचे मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे लपककर बचाने की कोशिश की, जिससे उसकी जान बच गई। करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण लोग उसका भार संभाल नहीं सके और वह उनके हाथों से फिसलकर नीचे गिर गई। इससे उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसकी हालत गंभीर है। वह बार-बार जगती है और फिर बेहोश हो जाती है। लड़की की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हुई थी। पुलिस उसे परिवार के वारे में पता लगा रही है। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के रमना रोड के समीप हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवती को तुरंत पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज...