मोतिहारी, सितम्बर 8 -- चकिया, एक संवाददाता । पटना में एनआईए एवं एसटीएफ की छापेमारी में चकिया के अनमोल मोदी के पास से 20 लाख रूपये बरामद होने की सूचना पर यहां सनसनी फैल गई। हर कोई ये जानने का प्रयास करने लगा कि आखिर मामला क्या हैं। बताया जाता है कि शहर के वार्ड 17 निवासी स्वर्गीय दीनानाथ मोदी के ज्येष्ठ पुत्र अनमोल मोदी करीब दस वर्षों से पटना में रहकर लोहा का कारोबार करता है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि बताया जाता है कि अनमोल के पिता चकिया के पुराने व्यवसायियों में से एक थे। अनमोल तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनका पैतृक घर आज भी चकिया नगर परिषद के वार्ड 17 में स्थित है। इधर गिरफ्तारी की खबर के बाद वार्ड सत्रह में चर्चा का बाजार गर्म है। अनमोल मोदी के दो भाइयों का चकिया में अपना कारोबार है। अनमोल के भाई गुलु मोदी के अनुसार पिछले 10 वर्षों से अनमो...