पटना में 2 फ्लैट, वैशाली में जमीन-गहने और पैसे; बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर हरेंद्र धनकुबेर, SVU की रेड
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- लघु जल संसाधन विभाग के बांका प्रमंडल में तैनात कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार ने 11 साल (वर्ष 2015) की सरकारी सेवा में गैरकानूनी तरीके से अकूत संपत्ति इक्कठा की है। हरेंद्र कुमार के पास पटना में दो फ्लैट, चार महंगे भूखंड और वैशाली के पातेपुर में दो भूखंड मिले हैं। इसके अलावा 81 लाख के गहने और 12 लाख 92 हजार 500 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने मंगलवार को हरेंद्र कुमार के पांच ठिकानों पर छपेमारी की। कार्यपालक अभियंता एवं उनकी पत्नी कुमारी सोनी के नाम अबतक अचल संपत्ति के 8 दस्तावेज बरामद किए गए जिनका मूल्य 1 करोड़ 43 लाख 33 हजार रुपये है। एसवीयू के अनुसार पटना के फुलवारीशरीफ में हरेंद्र कुमार की पत्नी सोनी कुमारी के नाम खरीदे गए अपार्टमेंट में भी छापेमारी की गई। एसवीयू ने हरेंद्र कुमार के खि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.